Market Update

Monday 7 November 2016

Tata Share News By Best Advisory Company

Best Advisory Company | Equity Market Tips

असमंजस में शेयरधारक, टाटा ग्रुप के किन शेयरों से रहें दूर

दो हफ्ते से टाटा ग्रुप के शेयरधारक असमंजस में हैं। रतन टाटा और सायरस मिस्त्री के झगड़े ने कर्ज देने वाले बैंकों की चिंता भी बढ़ा दी है। मिस्त्री-टाटा विवाद में हर रोज नए पेंच जुड़ते जा रहे हैं, तो ऐसे में टाटा ग्रुप के शेयरों में क्या हो आपकी रणनीति, किन शेयरों को गिरावट में खरीदें और किन शेयरों से रहें दूर... यही बताने के लिए हम लेकर आए हैं खास शो। टाटा ग्रुप के शेयरों में रणनीति बनाने में आपकी मदद कर रहे हैं अल्टामाउंट कैपिटल के प्रकाश दीवान और एचआरबीवी क्लाइंट सॉल्युशंस के टी एस हरिहर।

सबसे पहले नजर डालते हैं टाटा ग्रुप के विवाद पर, 24 अक्टूबर को सायरस मिस्त्री चेयरमैद पद से हटाए गए और रतन टाटा ग्रुप के अंतरिम चेयरमैन बने। टाटा ग्रुप ने अपनी सफाई में कहा कि मिस्त्री ने टाटा ग्रुप की संस्कृति, मान्यताओं को नजरअंदाज किया। लिहाजा सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाना जरूरी था। अब इस विवाद पर सेबी भी नजर बनाए हुए हैं। खबरें हैं कि सेबी टाटा ग्रुप और सायरस मिस्त्री से पूछताछ कर सकता है। सेबी ने कहा कि मामले पर कड़ी नजर है और आरोपों पर सफाई मांगेंगे।

गौरतलब है कि टाटा संस में शापूरजी पालोनजी ग्रुप की 18.5 फीसदी हिस्सेदारी है। इस विवाद के बाद शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने साफ किया कि वो टाटा संस में अपना हिस्सा नहीं बेचेगा। टीसीएस में शापूरजी पालोनजी ग्रुप का हिस्सा 63000 करोड़ रुपये का है। वहीं टाटा ग्रुप की 27 कंपनियों पर कुल 2.41 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

टाटा ग्रुप की कंपनियों में सायरस मिस्त्री की हिस्सेदारी पर नजर डालते हैं, टीसीएस में सायरस मिस्त्री की हिस्सेदारी का वैल्युएशन 970 करोड़ रुपये का है। इंडियन होटल्स में 1.4 करोड़ रुपये, टाटा केमिकल्स में 80 लाख रुपये, टाटा मोटर्स में 80 लाख रुपये, टाटा पावर में 50 लाख रुपये और टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज में 40 लाख रुपये है।

सायरस मिस्त्री के चेयरमैन रहते टाटा ग्रुप की आय में 14.43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि एबिटडा में 14.76 फीसदी का ग्रोथ देखने को मिला है। टाटा ग्रुप का डेट/इक्विटी रेश्यो 1.98 फीसदी पर आ गया, तो ऑपरेटिंग मार्जिन में 79 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सायरस मिस्त्री की कमान में टाटा मेटालिक्स ने 583 फीसदी, टाटा एलेक्सी ने 481 फीसदी, वोल्टास ने 275 फीसदी, टाटा कम्युनिकेशंस ने 182 फीसदी, इंडियन होटल्स ने 123 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर ने 113 फीसदी और टाटा मोटर्स ने 82 फीसदी का रिटर्न दिया है।

क्या अब भी टाटा ग्रुप के शेयरों में निवेश का मौका है, या विवाद के बीच किन शेयरों से दूर रहने में ही भलाई है। इस पर, टी एस हरिहर का कहना है कि 2 महीने की अवधि के लिहाज से टीसीएस में अभी खरीदारी की जा सकती है। 2 महीने की अवधि में टीसीएस से 10 फीसदी का रिटर्न मुमकिन लग रहा है।

टी एस हरिहर ने कहा कि टाटा मोटर्स में भी पैसे लगा सकते हैं। 2 महीने की अवधि में टाटा मोटर्स में 10 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। साथ ही टाटा कम्युनिकेशंस को पोर्टफोलियो में जगह दी सकती है। 2 महीने की अवधि में टाटा कम्युनिकेशंस में 10 फीसदी की बढ़त संभव है।

हालांकि प्रकाश दीवान ने टाटा ग्रुप की कंपनियों टाटा स्टील और टाटा टेली में बिकवाली की सलाह दी है। इंडियन होटल्स और टाटा पावर को होल्ड करने के लिए कहा है। हालांकि प्रकाश दीवान ने टाटा ग्रुप के कुछ शेयरों में निवेश की भी सलाह दी है।

प्रकाश दीवान का कहना है कि टाटा केमिकल्स में 1 साल की अवधि के लिहाज से निवेश किया जा सकता है। 1 साल में टाटा केमिकल्स का शेयर 599 रुपये तक जा सकता है। साथ ही टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज में भी खरीदारी की जा सकती है। 1 साल की अवधि में टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेज में 155 रुपये का स्तर मुमकिन है।

If you want to more information regarding the Free Stock Cash Tips, Free Stock Cash Tips, Free Stock Future Tips  call @ +91-7415033556or fill form http://www.tradtips.com

 

1 comment:

  1. Rudra investment Expert Give Best Profitable Stock Tips it's a Trusted advisary firm and one of The Best company of Stock market and provides Best Financial services entire of Range.

    ReplyDelete