Market Update

Thursday 27 October 2016

धनतेरस पर इन 5 स्टॉक्स में करें निवेश, एक साल में 100% रिटर्न का अनुमान

 Best Advisory Company | Equity Market Tips

धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस मौके पर आप स्टॉक मार्केट में भी खरीदारी कर सकते हैं। मार्केट में कई ऐसे स्टॉक हैं, जिनमें तेजी की संभावना है और बड़े ब्रोकिंग हाउस ने इनमें खरीदारी की सलाह दी है। अगले एक साल के दौरान ये स्टॉक्स 100 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं। इनमें अच्छे रिटर्न के लिए आपको इंतजार करना होगा।
1.) रैलीस इंडिया
    टारगेट-460
    अपसाइड-97% 
रैलीस इंडिया, टाटा ग्रुप की कंपनी है जो एग्रो केमिकल कारोबार से जुड़ी है। रैलीस इंडिया का स्टॉक टेक्निकल चार्ट पर मजबूत है। पिछले छह महीनों में स्टॉक ने 21 फीसदी का रिटर्न दिया है। मार्केट एक्सपर्ट ब्रिजेश सिंह के मुताबिक लॉन्ग टर्म के लिए स्टॉक में निवेश किया जा सकता है। एक साल में स्टॉक का भाव दोगुना होने का अनुमान है।

2.) स्नोमैन लॉजिस्टिक्स
     टारगेट-110
     अपसाइड-70% 
ग्लोब कैपिटल के एवीपी उमेश शर्मा ने स्नोमैन लॉजिस्टिक्स में 110 रुपए के टारगेट के लिए निवेश किया जा सकता है। जीएसटी का फायदा पूरे लॉजिस्टिक सेक्टर को मिलेगा और स्नोमैन लॉजिस्टिक इस सेक्टर की बड़ी कंपनी है। एक साल के टारगेट के लिए इस कंपनी में निवेश किया जा सकता है। कंपनी की बुधवार को मार्केट कैप 1152 करोड़ रुपए थी।

3.) एचसीएल टेक
    टारगेट-980
    अपसाइड-22% 
सेंट्रम ब्रोकिंग ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में एचसीएल टेक में खरीदारी की सलाह दी है। सितंबर क्वार्टर में कंपनी के नतीजे बेहतर रहे हैं। फाइनेंशियल ईयर 2017 में कंपनी की डॉलर रेवेन्यू ग्रोथ 12 फीसदी रहने का अनुमान है। कंपनी को वॉल्वो और आईपी के साथ हुई डील का फायदा मिलेगा। कंपनी की ऑर्गेनिक डॉलर रेवेन्यू ग्रोथ इन्फोसिस से ज्यादा रहेगी। कंपनी के स्टॉक में 980 रुपए के टारगेट के लिए निवेश किया जा सकता है।
4.) मुंजाल ऑटो
    इंडस्ट्रीज टारगेट- 145
    अपसाइड-30%
इंडिया इन्फोलाइन ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में मुंजाल ऑटो पर खरीदारी की सलाह दी है। पिछले दो साल के दौरान स्टॉक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। इस दौरान स्टॉक 66 के आसपास ही रहा है। स्टॉक 66 से नीचे नहीं लुढ़का, जो स्टॉक के लिए मजबूत रेजिस्टेंस लेवल है। स्टॉक में 145 रुपए के टारगेट के लिए निवेश किया जा सकता है। स्टॉक का यह भाव 1 साल से पहले ही आने की उम्मीद है।

5.) प्रिज्म सीमेंट
     टारगेट-133
    अपसाइड-25% 
प्रिज्म सीमेंट, सीमेंट सेक्टर की मजबूत कंपनी है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने प्रिज्म सीमेंट में खरीदारी की सलाह दी है। प्रिज्म सीमेंट मध्य भारत बेस्ड कंपनी है। रिपोर्ट के मुताबिक देश के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले सेंट्रल इंडिया की सीमेंट कंपनियों का प्रॉफिट बेहतर रहने की उम्मीद है। इसके अलावा सरकार का अफोर्डेबल हाउसिंग पर जोर देने और इस बार सातवें वेतन आयोग का फायदा भी स्टॉक को मिलेगा। स्टॉक में कम से कम एक साल के लिए निवेश करें।

 If you want to more information regarding the  Muhurat Trading, Free Stock Cash Tips, Free Stock Cash Tips, Free Stock Future Tips  call @ +91-7415033556or fill form http://www.tradtips.com

No comments:

Post a Comment